गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:छठ पर ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में मौत, साला घायल – Man Visiting In-laws For Chhath Dies In Road Accident; Brother-in-law Injured
सोनभद्र

Sonebhadra News:छठ पर ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में मौत, साला घायल – Man Visiting In-laws For Chhath Dies In Road Accident; Brother-in-law Injured

November 19, 2026


Man visiting in-laws for Chhath dies in road accident; brother-in-law injured

मृतक राजेश (फाइल फोटो) परिजन।

केकराही। करमा थाना क्षेत्र के केकराही के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव निवासी राजेश पटेल (32) छठ पूजा में करमा थानाक्षेत्र के कतवरिया के डेहरी कलां स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार को उसे घर लौटना था। इससे पहले मंगलवार की रात वह अपने साले प्रदीप पटेल (25) के साथ खरीदारी करने के लिए केकराही बाजार गया था। वहां से दोनों को एक रिश्तेदार के घर जाना था। रिश्तेदार के घर से करीब एक किलोमीटर पहले ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X