सोनीपत। समग्र शिक्षा के तहत शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 12वीं कक्षा के 134 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सोनीपत, कुंडली और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से 58 विद्यार्थियों का चयन किया। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की योग्यता, रुचि और प्राथमिकता के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) कृष्णा खत्री ने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। संवाद