शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रीनगर

Srinagar News:अलग-अलग अभियानों में चार लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद – Srinagar, Four Accused Arrested, Drug Smuggling, Police Taken Action

November 4, 2026


– बिजबिहाड़ा में घर पर छापा, 16 किलो गांजा जब्त, संगम और डीके पोरा में चरस के साथ तीन अन्य दबोचे

अमर उजाला ब्यूराे

श्रीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। थाना बिजबिहाड़ा, चौकी संगम और डीके पोरा चौकी की पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए अभियान के दौरान चार आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और चरस जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

पहली बड़ी कार्रवाई पुलिस स्टेशन बिजबिहाड़ा के अधिकार क्षेत्र में हुई। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि तकियाबल बिजबिहाड़ा निवासी मंजूर अहमद डार के ने अपने मकान में नशीले पदार्थों की खेप छिपा रखी है। सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 41(2) के तहत आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और नियमानुसार मकान में सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन अलग-अलग बोरों में बंद लगभग 16 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी जहूर अहमद को मौके से गिरफ्तार कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस पोस्ट संगम की टीम ने सेमथान निवासी फिरोज अहमद शेख को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.50 किलो गांजा बरामद हुआ जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इसी पुलिस पोस्ट की एक अन्य टीम ने केविपोरा, मारहामा में गश्त के दौरान फिरोज के भाई शौकत अहमद शेख निवासी सेमथान को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 89 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चौथे अभियान में पुलिस पोस्ट डीके पोरा की टीम ने पेठ डायलगाम निवासी मोहम्मद इकबाल शेख को धर दबोचा। जांच के दौरान आरोपी के पास से 17 ग्राम चरस बरामद की गई जिसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X