Sultanpur News:जिलाधिकारी ने निर्वाचन साक्षरता केंद्र का निरीक्षण किया – The District Magistrate Inspected The Electoral Literacy Centre
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पीएमश्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और मतदाता जागरूकता गतिविधियों को देखा। जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और मतदान के महत्व पर जानकारी दी और जागरूक मतदाता को सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला बताया।
उन्होंने सभी पात्र नागरिकों की मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। छात्राओं को स्वयं जागरूक मतदाता बनने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। जिलाधिकारी ने फॉर्म 6 के विषय में भी जानकारी दी। विद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें छात्राओं ने मतदान की महत्ता पर विचार रखे। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को केंद्र की गतिविधियों को नियमित संचालित करने का निर्देश दिया। प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह सहित कई शिक्षक इस मौके पर उपस्थित रहे।
