बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sultanpur News:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी – Youth Killed, Two Injured In Collision Between Two Bikes
सुल्तानपुर

Sultanpur News:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी – Youth Killed, Two Injured In Collision Between Two Bikes

November 18, 2026


Youth killed, two injured in collision between two bikes

 करौंदीकला के दशगरपारा के पास घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। – स्रोत-ग्रामीण

करौंदीकला (सुल्तानपुर)। दशगरपारा के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत होने से एक बाइक पर सवार जौनपुर के सरपतहा के अमावाकला निवासी दिव्यम दुबे (25) की मौत हो गई। हादसे में उनके पीछे बैठे सरपतहा के रामनगर निवासी सुजल पांडेय (22) व दूसरी बाइक पर सवार करौंदीकला के अमनाइकपुर निवासी गोविंद गौतम (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना सुबह 09:30 बजे हुई। एक बाइक दिव्यम दुबे चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जबकि दूसरी बाइक गोविंद गौतम चला रहे थे। गोविंद ने हेलमेट नहीं पहना था। दशगरपारा के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत में दिव्यम, सुजल व गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जौनपुर के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज जौनपुर रेफर कर दिया गया। जौनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने दिव्यम को मृत घोषित कर दिया।

करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भाई की मौत से फीकी पड़ी बहन की शादी की खुशियां

अमावाकला निवासी दिव्यम दुबे की एक ही बड़ी बहन दीक्षा हैं। उनकी 21 नवंबर को शादी तय है। परिवार के लोग विवाह की तैयारियों में जुटे थे। परिजनों के मुताबिक दिव्यम मंगलवार को रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकला था। दिव्यम की मौत से मां आराधना और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई की मौत से बहन की शादी की खुशियां फीकी पड़ गई हैं।

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

धम्मौर। सोनबरसा के पास सोमवार शाम चार बजे अज्ञात वाहन से टकराकर घायल बाइक सवार उघरपुर निवासी मथुरा प्रसाद (40) की देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। वह बाइक से रामापुर जा रहे थे। मथुरा प्रसाद शादी-विवाह में बाजा बजाने का काम करते थे। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X