बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम – Youth Dies After Consuming A Poisonous Substance; Family Left Devastated

November 18, 2026


पटवाई। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घरेलू कलह के चलते युवक के जहरीले पदार्थ का सेवन करने का संदेह जताया जा रहा है।

पटवाई थाना क्षेत्र के हरियाल गांव निवासी अमित (32) ने सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे रामपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुरादाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेज दिया गया।

अमित मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और तीन छोटे बच्चे हैं। मंगलवार शाम को अमित का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि थाने में इस मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X