रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:स्कूलाें में प्रेरणा पोर्टल एप से खेलकूद होगी निगरानी – Sports Activities In Schools Will Be Monitored Via The Prerna Portal App

November 21, 2026


सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में अब खेलकूद गतिविधियों की भी नियमित निगरानी होगी। पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। विद्यालयों में होने वाली खेल गतिविधियों की तस्वीरें और विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। पोर्टल के माध्यम से विभागीय अधिकारी गतिविधियों के साथ खेल सामग्री के इस्तेमाल की भी तस्दीक करेंगे।

जिले में कुल 2064 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1452 प्राथमिक, 267 उच्च प्राथमिक तथा 345 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं, इनमें करीब 2.93 लाख बच्चे पढ़ते हैं। नई व्यवस्था के तहत प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को नियमित रूप से खेल गतिविधियां आयोजित करानी होंगी। इसके बाद बच्चों की तस्वीरें और गतिविधियों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

विभागीय अधिकारी पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों में खेलकूद की स्थिति पर नजर रखेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी भी स्कूलों का जायजा लेकर व्यवस्था की निगरानी करेंगे। परिषदीय विद्यालयों को हर साल लूडो, कैरम, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और बैटबॉल सहित विभिन्न खेलों की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन कई स्कूलों में अपेक्षित इस्तेमाल नहीं हो पाता। नई व्यवस्था से खेल गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी और उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। इससे शिक्षकों की जवाबदेही भी तय होगी।

खेल सामग्री का बेहतर इस्तेमाल करें सभी प्रधानाध्यापकों को नियमित खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी तस्वीरें और विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसका उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ विद्यालयों में उपलब्ध खेल सामग्री का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। -उपेंद्र गुप्ता, बीएसए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X