शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Tata का जलवा! Electric Car सेल में नंबर-1, 39.7% मार्केट पर कब्जा; Mahindra रही गई कोसों दूर
ऑटो

Tata का जलवा! Electric Car सेल में नंबर-1, 39.7% मार्केट पर कब्जा; Mahindra रही गई कोसों दूर

November 12, 2026


Last Updated:

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसका फायदा देसी से लेकर विदेशी कंपनियों को मिल रहा है. जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच Tata Motors ने 1.16 लाख से ज्यादा EV बेचकर अपना दबदबा कायम रखा है. वहीं Mahindra और MG ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इस लिस्ट में Vinfast ने Maruti और Kia जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 EV कंपनियों की पूरी रैंकिंग और बिक्री के आंकड़े.

ख़बरें फटाफट

Tata का जलवा! Electric Car सेल में नंबर-1, 39.7% मार्केट पर कब्जाZoom

Tata Motors EV सेल के मामले में नंबर-1 रही.

Tata Motors: साल 2026 के शुरुआती 10 महीनों (जनवरी-अक्टूबर) में टाटा मोटर्स ने कुल 1,16,732 इलेक्ट्रिक कारें बेचकर 39.7% मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है. अकेले अक्टूबर 2026 में कंपनी ने 14,654 यूनिट की बिक्री दर्ज की. कंपनी के मजबूत EV पोर्टफोलियो में Nexon EV, Punch EV, Tiago EV, Curvv EV, Harrier EV और Sierra EV जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं.
Mahindra: जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच महिंद्रा ने 67,023 इलेक्ट्रिक एसयूवी बेचकर 22.8% मार्केट शेयर के साथ दूसरा पायदान हासिल किया. अक्टूबर 2026 में कंपनी की सेल 8,541 यूनिट रही. महिंद्रा की इस शानदार ग्रोथ के पीछे उसकी बॉर्न-इलेक्ट्रिक और मॉडर्न रेंज का हाथ है, जिसमें BE 6, XEV 9e, XEV 9S और XUV 3XO EV जैसे दमदार प्रोडक्ट्स शामिल हैं.
JSW MG Motor India: जनवरी-अक्टूबर 2026 के दौरान इन्होंने 55,082 यूनिट की बिक्री और 18.7% मार्केट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर रही. अक्टूबर महीने में कंपनी ने 5,938 EVs बेची हैं. कंपनी की कुल सेल में सबसे बड़ा योगदान Windsor EV का है, जिसके साथ पोर्टफोलियो में Comet EV, Hector Tomhawk EV, ZS EV, M9 और Cyberster भी मौजूद हैं.
VinFast: वियतनामी ऑटोमेकर विनफास्ट ने भारतीय बाजार में तेजी से पकड़ बनाते हुए जनवरी-अक्टूबर 2026 में 15,468 यूनिट सेल की हैं और 5.3% मार्केट शेयर के साथ चौथा स्थान हासिल किया. अक्टूबर 2026 में कंपनी की बिक्री 2,570 यूनिट रही. भारत में विनफास्ट के इलेक्ट्रिक लाइनअप में VF6, VF7 और 7-सीटर VF MPV 7 के साथ फ्लीट सेगमेंट के लिए Limo Green शामिल है.
Maruti Suzuki: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच 12,051 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दर्ज की है, जिससे उसका मार्केट शेयर 4.1% रहा. अक्टूबर 2026 में कंपनी ने 1,199 यूनिट बेची हैं. कंपनी की इस बिक्री का मुख्य आधार उसकी पहली और फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara है, जिसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Kia: जनवरी-अक्टूबर 2026 के दौरान किआ ने कुल 7,029 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर 2.4% मार्केट शेयर हासिल किया और लिस्ट में छठे स्थान पर रही. अक्टूबर महीने में कंपनी की सेल बढ़कर 1,395 यूनिट तक पहुंच गई. इंडियन मार्केट में किआ के EV लाइनअप में Syros EV और Carens EV के साथ प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल्स EV6 और EV9 शामिल हैं.
BYD: चाइनीज ईवी दिग्गज BYD ने साल 2026 के पहले 10 महीनों में 6,490 यूनिट की बिक्री के साथ 2.2% मार्केट शेयर पर कब्जा जमाया है. अक्टूबर 2026 में कंपनी ने 737 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. भारतीय बाजार में बीवाईडी का पोर्टफोलियो काफी प्रीमियम है, जिसमें Atto 3, Seal, eMax 7 और Sealion 7 शामिल हैं.
Hyundai: जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच हुंडई ने 5,791 इलेक्ट्रिक कारे बेची हैं और 2.0% मार्केट शेयर के साथ आठवें नंबर पर रही. अक्टूबर 2026 में कंपनी की कुल EV सेल 759 यूनिट दर्ज की गई. हुंडई के मौजूदा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में सबसे प्रमुख भूमिका Creta Electric निभा रही है और कंपनी जल्द ही नई कॉम्पैक्ट ईवी लाने की तैयारी में है.
BMW: लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जनवरी-अक्टूबर 2026 में 4,132 यूनिट की बिक्री की है. कंपनी का ओवरऑल मार्केट शेयर 1.4% रहा और अक्टूबर में इसने 462 गाड़ियां बेची हैं. बीएमडब्ल्यू की EV रेंज में iX1 लॉन्ग व्हीलबेस, i4, i5 LWB, i7 लग्जरी सेडान और फ्लैगशिप एसयूवी iX शामिल हैं.
Mercedes-Benz: जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच मर्सिडीज-बेंज ने 1,387 इलेक्ट्रिक कारें बेचकर टॉप-10 की लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें अक्टूबर की 62 यूनिट शामिल हैं. कंपनी का कुल मार्केट शेयर 0.5% रहा. भारत में मर्सिडीज का लग्जरी EV पोर्टफोलियो काफी बड़ा है, जिसमें EQA, EQB, GLC इलेक्ट्रिक, EQE, EQS और आइकॉनिक G-Class इलेक्ट्रिक शामिल हैं.
authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X