शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देश का वो गांव, जहां के लोग पाकिस्तान में करते हैं खेती, कभी यहीं से कंधार जाती थी ट्रेन
वायरल

देश का वो गांव, जहां के लोग पाकिस्तान में करते हैं खेती, कभी यहीं से कंधार जाती थी ट्रेन

November 12, 2026


Last Updated:

देश में एक गांव ऐसा भी है जहां के लोग रहते तो भारत में है, लेकिन खेती बॉर्डर पार जाकर पाकिस्तान में करते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसी गांव से एक समय अफगानिस्तान तक ट्रेन चलती थी. गांव में ही पाकिस्तान का बॉर्डर है. यहां पर किन्नू, कपास और धान-गेहूं की खेती होती है. भेड़ और बकरीपालन यहां सबसे ज्यादा होता है. यह गांव किस राज्य में है, कौन से जिले में है, आइये जानते हैं.

देश का वो अनोखा गांव, जहां के लोग पाकिस्तान में करते हैं खेती Zoom

राजस्थान में हिंदुमलकोट गांव के लोग बॉर्डर पार जाकर पाकिस्तान में भी खेती करते हैं.

श्रीगंगानगर. देश का हर गांव अपने आप में अनूठा होता है. देश में एक गांव ऐसा भी है जहां के लोग रहते भारत में है लेकिन खेती-पाती पाकिस्तान में करते हैं. इस गांव में घर में खंडहर तब्दील हो चुके कई मकान हैं. यहां के कई परिवार पाकिस्तान चले गए. कई पाकिस्तान से अपनी जायदाद-जमीन छोड़कर भारत आ गए. अब यह गांव समृद्धि की नई इबारत लिख रहा है. इसी गांव में एक ऐसा पुराना रेलवे स्टेशन था जहां से कंधार तक ट्रेन जाती थी. सबसे बड़ी मंडी भी इसी गांव में थे. यहां के लोग पाकिस्तान जाकर खेती कैसे करते हैं, आइये जानते हैं.

हम जिस गांव की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘हिंदुमलकोट’ है. यह गांव राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आता है. ‘हिंदुमलकोट’ गांव भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर है. इस गांव के कुछ लोगों की जमीन बॉर्डर के पार है. स्पेशल परमिशन लेकर ये लोग पाकिस्तान में जाकर खेती करते हैं.

हिंदुमलकोट नाम से रेलवे स्टेशन भी है. यह नया रेलवे स्टेशन है जिसे 1970 के आसपास बनाया गया था. इसी रेलवे से दो-तीन किलोमीटर दूर पुराना हिंदुमलकोट रेलवे स्टेशन भी था. वो रेलवे स्टेशन आजादी से पहले का था जिसे अब तोड़ दिया गया है. उसी पुराने रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान, काबुल-कंधार तक कभी ट्रेन चला करती थी.

हिंदुमलकोट गांव का नाम पहले ओड़की था

हिंदुमलकोट रेलवे स्टेशन एक पट्टिका लगी हुई है. इसी पट्टिका में इस गांव का इतिहास लिखा हुआ है. इस पट्टिका के मुताबिक, हिंदुमलकोट गांव को पहले ओड़की के नाम से जाना जाता था. बीकानेर रियासत में यह गांव आता था. 1964 में बीकानेर रियासत की हदबंदी करने के लिए दीवान हिंदुमलकोट अपने कर्मचारियों के साथ इस इलाके में आए थे. यहां रहने के दौरान वो बीमार पड़ गए. उनकी मौत हो गई. बीकानेर रियासत के तत्कालीन महाराजा गंगा सिंह ने दीवान की स्मृति में गांव का नाम ओड़की से बदलकर हिंदुमलकोट कर दिया.

हिंदुमलकोट गांव को पहले ओड़की के नाम से जाना जाता था.

ओड़की थी बीकानेर रियासत की बहुत बड़ी मंडी

सबसे दिलचस्प बात यह है कि विभाजन से पहले ओड़की बीकानेर रियासत की एक बहुत बड़ी मंडी थी. बहावलपुर, करांची, लाहौर, पेशावर, क्वेटा से लेकर काबुल-कंधार के व्यापारी यहां आते थे. बीकानेर रियासत के समय इस मंडी को नगरपालिका का दर्जा हासिल था. चने का कारोबार इस मंडी में सबसे ज्यादा होता था. 1959 में इस मंडी को पंचायत का दर्जा दे दिया, इससे व्यापारियों को करारा झटका लगा.

अंग्रेजों के समय बंबई को दिल्ली और करांची से जोड़ने के लिए तीन रूट बनाए गए. एक रेल रूट दिल्ली-बहावलपुर वाया बठिंडा, हिंदुमलकोट होकर था. विभाजन के बाद बहावलपुर बठिंडा-हिंदुमलकोट रूट को बंद कर दिया गया. पाकिस्तान ने अपनी सरहद की पट्टियां उखाड़कर फेंक दी. 1969 तक बठिंडा-हिंदुमलकोट दिल्ली ट्रेन चलती रही. 1970 में पुराने रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया. तीन किलोमीटर दूर नया रेलवे स्टेशन बनाया गया.

आज इस गांव में किन्नू, कपास के खेती मुख्य रूप से होती है. किन्नू के लिए यहां की मिट्टी-जलवायु बहुत अच्छी है. अब यहां के लोग किन्नू के बड़े-बड़े बाग लगाते हैं. यह गांव आज समृद्धि की नई इबारत लिख रहा है.

authorimg
Chaturesh TiwariNews Editor

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X