शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनकर हुआ तैयार – The New Building Of Kendriya Vidyalaya Is Ready

November 12, 2026


नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित केंद्रीय विद्यालय को करीब 39 साल बाद अपना भवन मिलने जा रहा है। विद्यालय का नए भवन के साथ स्टाप आवास बनकर तैयार हैं। रीजनल कार्यालय से अनुमति के बाद कक्षाएं नए भवन में संचालित होगी।

जी ब्लॉक आंचल डेयरी के समीप करीब 38 करोड़ से अधिक लागत से तैयार केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम (एनपीसीसी) ने करवाया है। जिला मुख्यालय में वर्ष 1987 में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की थी। तब से विद्यालय टीन शेड और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जी ब्लॉक के भवन में संचालित हो रहा था। विद्यालय का अपना भवन न होने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ती थी।

2024 फरवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यालय के भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया। कार्यदायी संस्था को विद्यालय भवन के निर्माण दो वर्ष से अधिक का समय लगा। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। लंबे समय विद्यालय भवन के निर्माण मांग की उठ रही थी। लेकिन भूमि विवाद व अन्य कारण भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा था। नये विद्यालय भवन बनने से जहां छात्रों को आधुनिक सुविधाओं युक्त कक्षा-कक्ष, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, एकेडमिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था मिलेगी।

वहीं पढ़ाई का भी बेहतर माहौल मिलेगा। परिसर के अंदर प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कर्मियों को आवास की सुविधा भी मिलेगी। नये भवन बनने से विद्यालय में प्राथमिक स्तर पर छात्रों के दाखिले के लिए सीटों के बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विद्यालय की एप्रोच रोड़, सुरक्षा रेलिंग, खेल मैदान का कार्य प्रगति पर है। विद्यालय की ओर से जिलाधिकारी और केंद्रीय विद्यालय संगठन के रीजनल कार्यालय को आवश्यक रिपोर्ट भेज दी गई है। अनुमति मिलने के बाद विद्यालय को नए भवन में शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

मोनिका बजाज, प्रभारी, प्रधानाचार्य केवी नई टिहरी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X