शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:संदीप भदूरा मंडल के अध्यक्ष मनोनीत – Sandeep Bhadura Nominated As Mandal President

November 20, 2026


लंबगांव (टिहरी)।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश थलवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए संदीप रावत को भदूरा मंडल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई। संदीप को मंडलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, कनिष्ठ प्रमुख बिशन सिंह रांगड़, दयाल सिंह सजवाण, राजेश रावत, धूम सिंह रांगड़, नत्था सिंह रावत आदि थे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X