रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:सेवा बहाली और मुकदमे वापसी पर अड़े श्रमिक – Workers Remain Firm On Demands For Reinstatement And Withdrawal Of Legal Cases

November 28, 2026


नैनबाग (टिहरी)। यमुना नदी तट पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिक लंबित मांगों को लेकर शनिवार को 15 वें दिन भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी। धरना स्थल पर हुई बैठक में उन्होंने कार्य से हटाए गए श्रमिकों की बहाली करने, दर्ज सभी मुकदमें वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई। धरना स्थल पर पहुुंचकर

स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने श्रमिकों के आंदोलन को समर्थन दिया। आरोप लगाया कि एलएनटी कंपनी श्रमिकों के साथ अन्य पूर्ण व्यवहार करने पर आमादा है। उन्होंने जल्द श्रमिकों की समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। परियोजना निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर तैनाती देने की मांग की। धरने पर प्रदीप चौहान, सुरेश रावत, राजेश पुंडीर ,जयवीर, बबलू ,अशोक, अरविंद पुंडीर, रमेश, रोहित चौहान आदि बैठे रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X