Udham Singh Nagar News:काशीपुर बार ने किया जसपुर बार एसो. की मांग का समर्थन – Kashipur Bar Extends Support To The Demand Made By Jaspur Bar Association
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन ने जसपुर बार एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर जसपुर बार एसो. की मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो वे भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जसपुर बार एसोसिएशन की मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिलेगा। वक्ताओं ने काशीपुर में एनडीपीएस एक्ट की कोर्ट स्थापित करने की मांग की ताकि वादकारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
बैठक में सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, अंकित चौधरी, बीसी नौटियाल, गौरव मेहरोत्रा, राकेश प्रजापति, प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खां, आनंद स्वरूप रस्तोगी, आलोक माथुर, भास्कर त्यागी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
