शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जेनी प्रकरण:मामले में जांच हुई तेज, पुराने मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, सीबीआई को भेजा पत्र – Jenny Case: Investigation Intensifies Police To Examine Records Of Past Cases Letter Sent To Cbi
ऋषिकेश

जेनी प्रकरण:मामले में जांच हुई तेज, पुराने मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, सीबीआई को भेजा पत्र – Jenny Case: Investigation Intensifies Police To Examine Records Of Past Cases Letter Sent To Cbi

November 12, 2026


Jenny case: Investigation intensifies police to examine records of past cases letter sent to CBI

CBI

विस्तार

जेनी प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए अब पुराने मुकदमों से जुड़े दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में जांच अधिकारी ने सीबीआई दिल्ली को पत्र भेजकर पूर्व में दर्ज मुकदमों और उनसे संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

जेनी की ओर से कुछ दिन पहले डीजीपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। डीजीपी ने शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी देहरादून के पास भेजा था। इसके बाद एसएसपी ने डोईवाला सीओ वंदना वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी की ओर से शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि फिलहाल शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों और उनसे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। चूंकि मामला काफी पुराना है, इसलिए पूर्व में हुई कानूनी कार्रवाई से संबंधित रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। सीबीआई से दस्तावेज मिलने के बाद उनका भी अध्ययन किया जाएगा। जल्द शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। सीओ ने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X