Udham Singh Nagar News:नंदा गौरा योजना के लिए जिला पंचायत सदस्य ने दिया धरना – District Panchayat Member Stages Protest For Nanda Gaura Yojana
जसपुर। नंदा गौरा योजना की लंबित प्रोत्साहन राशि जारी करने की मांग के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय जसपुर ग्रामीण में धरना दिया।
उन्होंने बताया कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 388 पात्र छात्राओं को नंदा गौरा योजना के तहत मिलने वाली 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिली है। छात्राएं करीब छह साल से राशि का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने एक दिसंबर तक लंबित राशि जारी नहीं होने पर कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी। सीडीपीओ नेहा बेलवाल ने विभागीय निदेशक को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है। नवंबर के अंत तक बजट मिलने की संभावना है। संवाद
