Udham Singh Nagar News:नानकमत्ता सीट से चार ने पेश की दावेदारी – Four Candidates Have Staked Their Claim For The Nanakmatta Seat
खटीमा/नानकमत्ता। नानकमत्ता विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन के लिए बृहस्पतिवार को खटीमा स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में रायशुमारी हुई। रायशुमारी में चार संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आए जिनमें श्रीपाल राणा, लीलावती राणा, दिनेश राणा और पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा के नाम शामिल हैं। वहां पर महेश राणा, भुवन जोशी, किशोर जोशी, बलदेव सिंह, हरीश जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश जोशी आदि थे।
