Udham Singh Nagar News:सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा हर घर – Benefits Of Government Schemes Are Reaching Every Household
बाजपुर। मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर शक्ति केंद्र में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम हुआ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं मंडल सह संयोजक इरफान अली के आवास पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा विस्तारक आशीष गुप्ता ने पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं। वहां गुलाम मुस्तफा, अहमद उल्लाह, अजीम अहमद चौधरी, इदरीश अहमद, अली अहमद, शाहनवाज आदि मौजूद रहे। संवाद
