Udhampur News:दर्शन के लिए प्रतिदिन 30 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे कटड़ा – 30,000 Pilgrims Are Arriving In Katra Every Day For Darshan
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से भवन परिसर और कटड़ा के बाजारों में रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। दीपावली का त्योहार बीतने के बाद एक बार फिर कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले कुछ दिनों में यात्रा का आंकड़ा घटकर 12 से 14 हजार रह गया था, जो अब बढ़कर 23 से 30 हजार प्रतिदिन पहुंच गया है।
सोमवार को करीब 27,200 श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जबकि मंगलवार को भी शाम 5 बजे तक करीब 26,000 भक्त पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से भवन परिसर और कटड़ा के बाजारों में रौनक लौट आई है। मौसम भी सुहाना बना हुआ है, हालांकि ठंडी हवाओं से सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे जैसी सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जा रही हैं।
