शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Una News:दिवाली के बाद बढ़ा वाहनों का दबाव, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग – Traffic Pressure Increased After Diwali; People Struggled With Traffic Jams Throughout The Day
ऊना

Una News:दिवाली के बाद बढ़ा वाहनों का दबाव, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग – Traffic Pressure Increased After Diwali; People Struggled With Traffic Jams Throughout The Day

November 11, 2026


Traffic pressure increased after Diwali; people struggled with traffic jams throughout the day.

ऊना में फेस्टिवल खत्म होते ही लगने लगा जाम ऊना धर्मशाला ऊना चंडीगढ़ रोड पर लगे जाम में फंसे हुए

प्रमुख चौकों पर यातायात संभालने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। दिवाली की छुट्टियां खत्म होते ही मंगलवार को ऊना शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थलों की ओर वापसी के चलते प्रमुख चौकों और मार्गों पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। वाहनों की लंबी कतारों के बीच लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस जवानों को भी खूब पसीना बहाना पड़ा।

त्योहारी छुट्टियां बिताने के बाद लोग अपने कामकाज पर लौटने लगे हैं। इससे निजी वाहनों के साथ बसों की आवाजाही भी बढ़ गई। शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई स्थानों पर गाड़ियां रुक-रुककर आगे बढ़ती रहीं। इसका असर दैनिक यात्रियों और राहगीरों की आवाजाही पर भी पड़ा।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने प्रमुख चौकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोर्चा संभाले रखा। जवान वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालकर जाम खुलवाने में जुटे रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।

ऊना में फेस्टिवल खत्म होते ही लगने लगा जाम ऊना धर्मशाला ऊना चंडीगढ़ रोड पर लगे जाम में फंसे हुए

ऊना में फेस्टिवल खत्म होते ही लगने लगा जाम ऊना धर्मशाला ऊना चंडीगढ़ रोड पर लगे जाम में फंसे हुए

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X