Una News:धनतेरस पर ऊना की सड़कों पर लगा जाम – Traffic Jam On The Roads Of Una On Dhanteras
November 7, 2026
सड़कों पर जाम आमजन परेशान ,,,,,,, ऊना में त्योहारी सीजन के चलते लगा हुआ भारी जाम में फंसे हुए ल
ऊना। धनतेरस और त्योहारी सीजन के चलते ऊना शहर में उमड़ी भारी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। शहर के प्रमुख मार्गों ऊना-धर्मशाला, ऊना-चंडीगढ़ और ऊना-हमीरपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से रुक-रुक कर जाम लगता रहा। हैरानी की बात यह रही कि प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिए गए आदेशों के बावजूद सड़कों पर छोटे टिपर दौड़ते नजर आए। त्योहारों के दौरान पहले से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ था, ऐसे में टिपरों की आवाजाही ने परेशानी को और बढ़ा दिया। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए ताकि आम जनता को जाम से राहत मिल सके।
ऊना। राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित की गई इस योजना के तहत ऊना जिला में इस वित्तीय वर्ष में 85 किसानों से तकरीबन 200 क्विंटल मक्की की खरीद करने का लक्ष्य विभाग […]
दौलतपुर चौक (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा में हुए हादसे में डंगोह निवासी 35 वर्षीय युवक अनूप ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ट्रैक्टर और टैंक को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा कि वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनूप ठाकुर ड्यूटी के बाद ऊना […]
गगरेट (ऊना)। जीतपुर बहेड़ी में जन्मदिन समारोह के दौरान एक कामगार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर जातिसूचक शब्द कहने, गाली-गलौज, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना गगरेट में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज […]