शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Una News:सोमवती अमावस्या पर ब्रह्मौति मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब – A Massive Surge Of Devotees At Brahmauti Temple On Somvati Amavasya
ऊना

Una News:सोमवती अमावस्या पर ब्रह्मौति मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब – A Massive Surge Of Devotees At Brahmauti Temple On Somvati Amavasya

November 9, 2026


A massive surge of devotees at Brahmauti Temple on Somvati Amavasya

ब्रह्मौति मंदिर में हवन यज्ञ करते हुए श्रद्धालु। स्त्रोत : जागरूक पाठक
– फोटो : 1

थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। सोमवती अमावस्या के अवसर पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ब्रह्मौति मंदिर में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान के समक्ष शीश नवाया और परिवार की सुख -समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर मंदिर में भजन-कीर्तन और धार्मिक गतिविधियों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या का व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और मंगल कामना के लिए पूजा की। इस अवसर पर मंदिर के महंत महेश गिरी ने श्रद्धालुओं को सोमवती अमावस्या का धार्मिक वृतांत सुनाया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है और जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना, व्रत और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। महंत ने श्रद्धालुओं को धार्मिक परंपराओं का पालन करने, भगवान का स्मरण करने सहित जीवन में सत्य, सेवा, परोपकार और सदाचार को अपनाने का संदेश दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X