शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:49.21 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार – Two Youths Arrested With 49.21 Grams Of ‘chitta’ (heroin/synthetic Drug)

November 5, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Thu, 05 Nov 2026 07:09 PM IST

Two youths arrested with 49.21 grams of 'chitta' (heroin/synthetic drug)

गगरेट (ऊना)। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने अंबोटा के शिवबाड़ी चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 49.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 10,200 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक पंजाब के लुधियाना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ के अनुसार वीरवार सुबह करीब 4:30 बजे शिवबाड़ी चौक पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चिट्टा और नकदी बरामद हुई। आरोपितों की पहचान राजन सिंह निवासी बस्ती मनी सिंह बाजरा तथा हर्षदीप सिंह निवासी गांव मानक बाल, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X