Unnao News:सीएचसी परिसर में युवक-युवती ने बनाई रील – Unnao News

सीएचसी परिसर में वायरल हुई रील। स्रोत: वीडियो
– फोटो : Archive
November 18, 2026

सीएचसी परिसर में वायरल हुई रील। स्रोत: वीडियो
– फोटो : Archive
नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर इन दिनों युवक-युवती के सोशल मीडिया पर रील की वजह से चर्चा में है। इस रील में फिल्मी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक ने दोनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। आरोप है कि सीएचसी परिसर में फूहड़ अंदाज में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। इससे परिसर की गरिमा को ठेस पहुंची है। सीएचसी अधीक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल परिसर सार्वजनिक मनोरंजन स्थल नहीं है। यहां मरीजों की निजता, सम्मान और गरिमा की सुरक्षा सर्वोपरि है। आरोपी युवक व युवती के खिलाफ अजगैन कोतवाली में तहरीर दी गई है। साइबर सेल के माध्यम से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की तैनाती है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
वीडियो में दिख रहे युवक का अश्लील वीडियो बनाने से पुराना नाता है। उस पर पहले भी गाली-गलौज वाले वीडियो पोस्ट करने के आरोप में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। तब युवक ने पुलिस को दोबारा ऐसे वीडियो न बनाने का आश्वासन दिया था। कार्रवाई से बचने के लिए उसके एक साथी ने अस्पताल की गंदगी का वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में नालियों और शौचालयों की खराब स्थिति दिखाई गई है।
November 18, 2026
चकलवंशी। कोरारीकला गांव में सोमवार की रात धान की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और निजी संसाधन से आग बुझाई। आग से करीब दो बीघा धान की फसल जल गई। माखी थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव निवासी कन्हैयालाल सिंह ने पुलिस को बताया कि दो बीघा खेत में धान की […]
November 17, 2026
बीघापुर। करनाईपुर गांव की संगीता ने पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र लिखा है। उन्होंने बारासगवर थाने में तैनात मुंशी पर जेवर चोरी की घटना में उनकी सहमति के बिना तहरीर बदलने देने का आरोप लगाया है। संगीता के अनुसार, तीन अप्रैल 2026 को उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। 30 मई […]
November 17, 2026
औरास सीएचसी में खराब पड़ी एक्सरे मशीन। संवाद औरास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 72 दिन से एक्सरे मशीन खराब होने से हड्डी संबंधी परेशानी और फ्रैक्चर के मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में मरीजों को निजी केंद्रों पर एक्सरे कराना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने मशीन लगाने वाली कंपनी […]
