Etawah News:गोपाष्टमी पर विधि-विधान से हुआ गो पूजन, 43 दिवसीय मौन व्रत का पारायण – Cow Worship Performed With Prescribed Rituals On Gopashtami; 43-day Vow Of Silence Concluded
भरथना। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार को ओम श्रीपागल बाबा गंगासागर धाम में धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। गो माता का विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई। आश्रम के मुख्य न्यासी,पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास भैयाजी ने गो माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की।
इस दौरान मुख्य न्यासी,पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास भैया जी के 43 दिवसीय मौन व्रत पारायण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। गो पूजन के उपरांत उन्होंने अपना मौन व्रत खोला। धार्मिक आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पंडित आचार्य अंशु शुक्ला, रज्जू पोरवाल, जयप्रकाश शाक्य, सुमन पोरवाल, अजय तिवारी, गुड्डू चौरसिया समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
