शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:बंगाण क्षेत्र के 30 गांवों में बीएसएनएल सेवा ठप, ग्रामीण परेशान – Bsnl Service Stopped In 30 Villages Of Bangaan Area, Villagers Upset

October 29, 2026


दुचाणु के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बंगाण क्षेत्र में लंबे समय से संचार सेवा प्रभावित है लेकिन विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। कई बार अधिकारियों को जानकारी देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं। न ही तकनीकी कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। नेटवर्क ठप होने से आपातकालीन परिस्थितियों में भी संपर्क करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सभी टावर चालू कर संचार सेवा बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बीएसएनएल के जेटीओ सुनील चौहान ने बताया कि बंगाण क्षेत्र के बंद टावर देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र स्थित बागी टावर से जुड़े हैं। भूमि स्वामी ने निजी कारणों से टावर की आपूर्ति बंद कर दी है। यह मामला विकासनगर क्षेत्र से संबंधित है। भूमि स्वामी से वार्ता की जा रही है, जल्द ही समस्या का समाधान कर प्रभावित टावरों की सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X