सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका एबीवीपी का पुतला – Nsui Burns Effigy Of Abvp In Protest Against Gang Rape Case

November 16, 2026


उत्तरकाशी। हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सोमवार को उत्तरकाशी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि एबीवीपी छात्र हितों की बात करती है, लेकिन संगठन से जुड़े रहे छात्र नेता पर नाबालिग के साथ गंभीर अपराध का आरोप लगना चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों की जिम्मेदारी छात्रों के हितों और सुरक्षा के लिए आवाज उठाना है। ऐसे मामलों से संगठनों की कथनी और करनी पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने एबीवीपी का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग रखी। पुतला फूंकने व प्रदर्शन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आदर्श राणा, मीडिया प्रभारी दीपक नेगी, अमन बिष्ट, कनकपाल रावत, अमन कठैत, शिवम नौटियाल, योगेश बिजल्वाण आदि कई छात्र शामिल रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X