Uttarkashi News:दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले का हेलमेट पहनना जरूरी – It Is Mandatory For The Pillion Rider To Wear A Helmet In A Two-wheeler
उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के साथ पीछे बैठकर सफर करने वाले यात्रियों को भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए चालक और पीछे बैठने वाले दोनों का हेलमेट पहनना जरूरी है।
