शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:गैस सिलिंडर से सिर कूंचकर अंकित की हत्या करने वाला बुढ़वा गिरफ्तार – The Old Man Who Killed Ankit By Hitting His Head With A Gas Cylinder Has Been Arrested

November 4, 2026


The old man who killed Ankit by hitting his head with a gas cylinder has been arrested.

कोनिया घाट के पास मामूली विवाद में 31 अक्तूबर की शाम मजदूर की हुई थी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया घाट के पास गैस सिलिंडर से सिर कूंचकर अंकित राजभर (26) की हत्या के मामले में आरोपी बुढ़वा उर्फ किशन विश्वकर्मा (20) को पुलिस ने मुगलसराय थाना क्षेत्र के उज्ज्वलपुरम, शाहूपुरी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर की शाम 7:30 बजे अंकित घर से नदी की तरफ टहलने निकला था। किराना की दुकान के पास उसकी बुढ़वा से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर किशन के परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। आरोप है कि किशन के भाई अजय विश्वकर्मा समेत अन्य लोगों ने अंकित की पिटाई शुरू कर दी। गैस सिलिंडर से उसके सिर पर वार कर सभी अधमरा छोड़कर भाग निकले।

परिजन आनन-फानन अंकित को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही किशन भाग निकला था। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि तीन टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में लगी थीं। विवेचना की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X