शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:अभिभावकों को दी विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी – Parents Were Informed About The Students’ Progress
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:अभिभावकों को दी विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी – Parents Were Informed About The Students’ Progress

November 2, 2026


Parents were informed about the students' progress

अ​भिभावक को ​विद्या​र्थी के बारे जानकारी देतीं प्राध्यापक। संस्थान

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में बीबीए के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति व सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। बैठक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, कक्षा में उपस्थिति, विषयों की समझ और पढ़ाई में प्रदर्शन की समीक्षा की गई। प्रबंधन विभाग की प्रो. शीतल, प्रो. गरिमा, प्रो. हीना और प्रो. मंजू ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की प्रगति पर बातचीत की। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X