Yamuna Nagar News:आसमान पर दिखी सिख इतिहास की झलक – A Glimpse Of Sikh History Appeared In The Sky
यमुनानगर। कपालमोचन में चल रहे पांच दिवसीय मेले के चौथे दिन सोमवार रात श्रद्धा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऋणमोचन सरोवर के किनारे भव्य ड्रोन शो के साथ लेजर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के बीच ड्रोन के माध्यम से सिख इतिहास और महान गुरुओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी विशेष रूप से पहुंचे। मेले के इतिहास में पहली बार सरकार की ओर से लेजर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। रात के अंधेरे में आसमान पर रोशनी और ड्रोन के माध्यम से प्रस्तुत किए गए दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे।
ड्रोन ने आसमान में गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी और बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित सिख समाज के इतिहास और महान उपलब्धियों को अलग-अलग आकृतियों के माध्यम से दर्शाया। आसमान में उभरती इन आकृतियों को देखकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। पूरा मेला परिसर जयकारों से गूंज उठा।
ड्रोन शो के माध्यम से सिख गुरुओं के योगदान और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को दिखाया गया। वहीं लेजर लाइट और साउंड के तालमेल ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन को देखने के लिए ऋणमोचन सरोवर के किनारे एकत्रित हुए। मोबाइल कैमरों में इस अद्भुत नजारे को कैद करने की भी होड़ लगी रही। पहली बार हुए इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
आधी रात को तीनों सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और उत्साह का सम्मान किया। वहीं रात 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं ने कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवरों में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चौथे दिन मेले में धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा नजारा देखने को मिला।

ड्रोन शो के दौरान आसमान में बनाई गई बाबा बंदा सिंह बहादुर की आकृति। संवाद– फोटो : Archive