Yamuna Nagar News:जिला बार एसोसिएशन ने मनाया दीपावली समारोह – District Bar Association Celebrated Diwali
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी की ओर से दिवाली के पावन अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दया नंद भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल सहित न्यायिक अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चौहान और उनकी कार्यकारिणी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्ष दिनेश चौहान ने सभी अधिवक्ताओं और अतिथियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दया नंद भारद्वाज ने भी सभी अधिवक्ताओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान बार एसोसिएशन के दो प सदस्य अधिवक्ता नीतू और विपुल को हरियाणा सरकार में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन की ओर से दोनों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष धर्मवीर राठी, महिला उपाध्यक्ष गरिमा सिंह खुराना, संयुक्त सचिव सीमा कांबोज, कोषाध्यक्ष सुमित मनी सहित कार्यकारिणी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार रादौरी, दिग्विजय सिंह खुराना, गुरमीत सिंह खुर्दबन, विजय गौतम, सुभाष बडशामी, अजय शर्मा और साहिब सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन महासचिव पंकज शर्मा ने किया।
