शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:दो दिन से लापता युवक को पुलिस ने बस स्टैंड से खोज निकाला – The Police Found The Young Man, Who Had Been Missing For Two Days, At The Bus Stand

November 8, 2026


नारनौल। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने वाले 19 वर्षीय युवक को पुलिस चौकी गहली की टीम ने दो दिन के भीतर सकुशल तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया। युवक ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सहायता से उसे नारनौल बस स्टैंड के पास से खोज निकाला।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खटोटी खुर्द निवासी कुणाल पुत्र शमशेर सिंह 4 नवंबर को बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 5 नवंबर को पुलिस चौकी गहली में शिकायत दी गई।

पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। मोबाइल बंद होने और अलग-अलग स्थानों पर रहने के कारण उसे ढूंढने में परेशानी आई। हालांकि, तकनीकी सहायता से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर पुलिस ने 7 नवंबर को उसे नारनौल बस स्टैंड के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

डांट से नाराज होकर छोड़ा था घर

पुलिस ने युवक की काउंसिलिंग की तो पता चला कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस ने युवक को समझाया और माता-पिता की भी काउंसिलिंग की। इसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X