Yamuna Nagar News:ठंड पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था – Devotees’ Faith Prevailed Over The Cold
यमुनानगर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार आधी रात को कपालमोचन मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से ही कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। रात के समय न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना श्रद्धालु पवित्र सरोवरों में स्नान करने पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। सरोवरों के किनारे श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि व सलामती की कामना की। आधी रात को अचानक बढ़ी भीड़ के कारण मेला क्षेत्र की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रही। भीड़ में एक-दूसरे से बिछड़ने का डर ऐसा था कि कई श्रद्धालु एक-दूसरे का पल्लू और चादर पकड़कर चलते नजर आए। स्नान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अनेक श्रद्धालु रात को ही अपने वाहनों से घरों की ओर रवाना होने लगे।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आधी रात को सूरजकुंड सरोवर में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद– फोटो : Archive