शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:दो राइस मिलों पर छापा, स्टॉक में 94 क्विंटल कम मिला धान – Raids Conducted On Two Rice Mills; 94 Quintals Of Paddy Found Missing From Stock

November 5, 2026


यमुनानगर। जिले में धान खरीद और भंडारण में गड़बड़ी की आशंका एक बार फिर सामने आने लगी है। मंडियों से उठान के बाद राइस मिलों में पहुंच रहे धान के स्टॉक की जांच के दौरान दो मिलों में रिकॉर्ड के मुकाबले 94 क्विंटल धान कम मिला है। जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मां शारदा राइस मिल और सरस्वती राइस मिल में छापेमारी कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया।

दोनों मिलों में रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध धान का मिलान करने पर यह अंतर सामने आया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कुछ राइस मिलों में रिकॉर्ड में धान का जितना स्टॉक दर्ज है, मौके पर उतना उपलब्ध नहीं है।

शिकायत के आधार पर टीम ने दोनों राइस मिलों में जांच की। इस दौरान मां शारदा राइस मिल में रिकॉर्ड के मुकाबले 38.25 क्विंटल धान कम पाया गया। वहीं, सरस्वती राइस मिल में 55.75 क्विंटल धान की कमी मिली। दोनों मिलों में कुल 94 क्विंटल धान कम मिला है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X