रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:शिविर में पहुंचीं तीन शिकायतें, किसी का नहीं हुआ समाधान – Three Complaints Were Received At The Camp; None Were Resolved

November 26, 2026


जगाधरी। जिला सचिवालय में लगे समाधान शिविर में वीरवार को कुल तीन शिकायतें पहुंचीं। किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका।

शिविर मं भटली निवासी राजेश कुमार ने परिवार पहचान पत्र से बिजली का मीटर हटवाने, यमुनानगर निवासी ताहिरा ने परिवार पहचान पत्र से रजिस्टर्ड वाहन हटवाने और हरबंसपुर कॉलोनी निवासी बबलू ने अमरपुरी कॉलोनी में खरीदे गए प्लाट का इंतकाल दर्ज करवाने की मांग रखी। शिविर एसडीएम विश्वनाथ के नेतृत्व में लगाया गया।

इस दौरान एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाए। जिन शिकायतों का निपटारा दस्तावेजों की जांच या अन्य प्रक्रिया के कारण तुरंत संभव नहीं है, उन्हें भी निर्धारित समय में हल करना सुनिश्चित करें।

छछरौली में पहुंची दो शिकायतें

छछरौली। एसडीएम कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए तय समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान नायब तहसीलदार आनंद रावल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X