रोहतक। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता की कुकिंग श्रेणी में एफडीडीआई रोहतक की दो छात्राओं शानवी और मानसा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता वीरवार को मॉडल आईटीआई में आयोजित की गई। उन्होंने रोहतक और सोनीपत दोनों जिलों में यह उपलब्धि प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। शानवी और मानसा ने अपने कौशल, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। एफडीडीआई रोहतक की कार्यकारी निदेशक सरिता दूहन ने विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। संवाद