शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:शिविर में 205 लोगों ने किया रक्तदान – 205 People Donated Blood At The Camp
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:शिविर में 205 लोगों ने किया रक्तदान – 205 People Donated Blood At The Camp

November 2, 2026


205 people donated blood at the camp

​शिविर में रक्तदाओं का हौसला बढ़ाते एसपी कमलदीप गोयल। आयोजक

यमुनानगर। श्री मां ब्लड सेंटर गोयल अस्पताल जगाधरी एवं लाइफ केयर मेडिकल के संयुक्त तत्वावधान में छठे रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 205 लोगों ने रक्तदान किया। एसपी कमलदीप गोयल और ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर बिंदु धीमान बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। लाइफ केयर मेडिकल के संचालक विकास वर्मा ने बताया कि शिविर में आईक्यू सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल यमुनानगर का विशेष सहयोग रहा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सागर गोयल ने लोगों की हड्डियों की जांच। इस मौके पर विजय वर्मा, देवा सिंह, पीयूष वर्मा, ईश्वर कंबोज, रमेश सांगवान, अक्षय धीमान, दीपक शर्मा और अमित गुर्जर मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X