रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंकिता भंडारी केस:मामले में नया मोड़, विनोद आर्य ने की अंकिता के दोस्त पुष्पदीप का नार्को टेस्ट कराने की मांग – Ankita Bhandari Case Vinod Arya Files Police Complaint Against Ankita Friend Pushp Deep
देहरादून

अंकिता भंडारी केस:मामले में नया मोड़, विनोद आर्य ने की अंकिता के दोस्त पुष्पदीप का नार्को टेस्ट कराने की मांग – Ankita Bhandari Case Vinod Arya Files Police Complaint Against Ankita Friend Pushp Deep

November 26, 2026


Ankita bhandari case vinod arya files police complaint against ankita friend pushp deep

अंकिता हत्याकांड

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे विवाद में अब विनोद आर्य ने पुष्पदीप का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है। पुष्पदीप अंकिता का दोस्त है। हत्याकांड के बाद उसने पुलिस को मामले से जुड़ी कई जानकारियां दी थीं।

हाल ही में विनोद आर्य ने हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता और पुष्पदीप के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए थे। इस मामले को लेकर अंकिता के माता-पिता ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि उनकी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक कर उसकी निजता और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है।

ये भी पढे़ं…देहरादून: अंकिता भंडारी मामला, एफआईआर दर्ज होने के बाद राजपुर थाने पहुंचे विनोद आर्य, वकील पर भी केस

शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता गांधी पार्क में धरने पर भी बैठे थे। इसके बाद उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात की थी। एडीजी के निर्देश के बाद राजपुर थाने में विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X