रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन – Uttarakhand Assembly Elections Congress Screening Committee Arrives In Dehradun To Discusspotential Candidates
देहरादून

उत्तराखंड:कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन – Uttarakhand Assembly Elections Congress Screening Committee Arrives In Dehradun To Discusspotential Candidates

November 28, 2026


Uttarakhand assembly elections congress screening committee arrives in dehradun to discusspotential candidates

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची उत्तराखंड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कमेटी की चेयरपर्सन दीपा दास मुंशी और सदस्यों अनिल चौधरी व पाल भाई अंबलिया का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया।

ये भी पढे़ं…अच्छी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी, कई परीक्षाओं का रास्ता साफ

स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी दो दिन तक लगातार बैठक कर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी जुटाएगी। बैठक में विधानसभा वार प्रत्याशियों की दावेदारी और संबंधित क्षेत्रों में उनकी स्थिति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X