रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंटार्कटिका के साइज से भी बड़ा! धरती के सुरक्षा कवच में हुआ 2.73 करोड़ वर्ग किमी का छेद
नॉलेज

अंटार्कटिका के साइज से भी बड़ा! धरती के सुरक्षा कवच में हुआ 2.73 करोड़ वर्ग किमी का छेद

November 28, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

अंटार्कटिका से भी बड़ा! धरती के सुरक्षा कवच में 2.73 करोड़ वर्ग किमी का छेद

Last Updated:

Ozone Layer Hole: अंटार्कटिका के ऊपर साल 2026 का ओजोन छेद पिछले 48 वर्षों के सबसे बड़े ओजोन छिद्रों में शामिल हो गया है. कोपरनिकस सेंटिनल-5पी सैटेलाइट के डेटा के मुताबिक 20 सितंबर 2026 तक इसका क्षेत्रफल 27.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया, जो पिछले 20 साल के औसत से 31 प्रतिशत अधिक है. हालांकि साइंटिस्ट्स का कहना है कि इसकी गहराई सामान्य रही और ओजोन परत की रिकवरी सही दिशा में है.

अंटार्कटिका से भी बड़ा! धरती के सुरक्षा कवच में 2.73 करोड़ वर्ग किमी का छेदZoom

Ozone Hole 2026: अंटार्कटिका के ऊपर 48 साल का सबसे बड़ा ओजोन छेद, 27.3 मिलियन वर्ग किमी तक फैला. (Photo : यूरोपियन स्पेस एजेंसी)

नई दिल्ली: पृथ्‍वी के सुरक्षा कवच में बड़ी दरार पड़ गई है. वैज्ञानिकों के अनुसार, अंटार्कटिका के ऊपर मौसमी ओजोन छेद पिछले 48 सालों के सबसे बड़े ओजोन छिद्रों में शुमार हो गया है. यह स्थिति साल 2025 के बिल्कुल उलट है, जब 1992 के बाद पांचवां सबसे छोटा ओजोन छेद दर्ज किया गया था. कोपरनिकस सेंटिनल-5पी सैटेलाइट और दीर्घकालिक वायुमंडलीय ऑब्जर्वेशंस के डेटा ने इस बड़े बदलाव की पुष्टि की है. 20 सितंबर 2026 तक इस छेद का कुल क्षेत्रफल 27.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर यानी 10.5 मिलियन वर्ग मील तक पहुंच गया. यह आकार खुद अंटार्कटिका महाद्वीप से भी कहीं बड़ा है.

पिछले 20 वर्षों के औसत के मुकाबले इसका दायरा करीब 6.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर या 31 प्रतिशत ज्यादा मापा गया. आंकड़े सुनने में भले ही डरावने लगें, लेकिन वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि ओजोन परत की दीर्घकालिक रिकवरी अभी भी पटरी पर है.

ओजोन परत क्या है और धरती पर जीवन के लिए क्यों जरूरी है?

ओजोन लेयर धरती के स्ट्रेटोस्फीयर में मौजूद गैस का एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है. यह सतह से करीब 15 से 35 किलोमीटर ऊपर पाई जाती है. ओजोन गैस ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से बनती है. इसका काम बेहद अहम है. यह सूरज से आने वाली खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों को सोख लेती है. अगर यह कवच कमजोर पड़ जाए, तो सूरज की तेज किरणें सीधे धरती पर पहुंचेंगी. इससे इंसानों में स्किन कैंसर, मोतियाबिंद और इम्यूनिटी घटने का खतरा बढ़ जाता है. यह परत फसलों और समुद्री जीवन को बचाने के लिए भी जरूरी है.

2026 में ओजोन छेद इतना बड़ा क्यों हुआ? यह कब तक बंद होगा?

ठंडा वातावरण ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं के लिए अनुकूल होता है. इसी कारण ओजोन छेद अपनी सामान्य सीमा से कहीं बाहर तक फैल गया.

2026 में 2.73 करोड़ वर्ग किमी तक फैला ओजोन छेद, सैटेलाइट डेटा से खुला राज. (Photo : ESA)

क्षेत्रफल बढ़ने के बावजूद साइंटिस्ट्स इसे कम खतरनाक क्यों मान रहे हैं?

ओजोन छेद का केवल बाहरी आकार देखना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता है. साइंटिस्ट्स किसी भी ओजोन छेद का आकलन दो पैमानों पर करते हैं. पहला पैमाना उसका भौगोलिक क्षेत्रफल होता है और दूसरा पैमाना ओजोन क्षरण की डिग्री यानी उसकी गहराई है.

authorimg
दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X