रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंबेडकरनगर:ट्रक से टकराई शादी से लौट रहे परिवार की कार, मासूम समेत दो की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल – Car Carrying Family Returning From Wedding Collided With Truck Two Died Including Child And Three Injured
अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर:ट्रक से टकराई शादी से लौट रहे परिवार की कार, मासूम समेत दो की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल – Car Carrying Family Returning From Wedding Collided With Truck Two Died Including Child And Three Injured

November 28, 2026


car carrying family returning from wedding collided with truck two died including child and three injured

सत्या सिंह (7) की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को आगरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे में अहिरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विकास सिंह के सात वर्षीय बेटे सत्या सिंह और उनके ससुर विनोद सिंह (56) की जान चली गई। विकास की पत्नी साधना सिंह (32), उनकी मां और चचेरे भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दिल्ली में शादी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, विकास सिंह का परिवार 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार को परिवार को आजमगढ़ में आयोजित भतीजे के रिसेप्शन में शामिल होना था। इसी के लिए सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे।

बताया गया कि आगरा के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में दो को मृत घोषित किया, तीन की हालत गंभीर

हादसे की सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सात वर्षीय सत्या सिंह और उनके नाना विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं साधना सिंह समेत तीन घायलों का उपचार चल रहा है। परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसा आगरा में हुआ है। इस संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X