रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, नाना-नाती की मौत – Car Collides With Truck On Yamuna Expressway; Grandfather And Grandson Killed
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, नाना-नाती की मौत – Car Collides With Truck On Yamuna Expressway; Grandfather And Grandson Killed

November 28, 2026


Car collides with truck on Yamuna Expressway; grandfather and grandson killed

सत्या (फाइल फोटो)

कटेहरी (अंबेडकरनगर)। यमुना एक्सप्रेसवे के पास शनिवार भोर करीब तीन बजे अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अहिरौली के गोपालपुर निवासी विकास सिंह के सात वर्षीय पुत्र सत्या और उनके ससुर आजमगढ़ के सहापुर निवासी विनोद सिंह (56) की मौत हो गई। वहीं, विकास की पत्नी साधना सिंह (32), उनकी मां और चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

परिजनों के मुताबिक, विनोद सिंह दिल्ली में रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। 25 नवंबर को उनके भतीजे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह 15 नवंबर को अपनी पत्नी और भतीजे के साथ बेटी साधना और नाती सत्या को लेकर दिल्ली गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद परिवार शनिवार को आजमगढ़ में होने वाले भतीजे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कार से लौट रहा था।

इसी दौरान आगरा के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर भोर करीब तीन बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विनोद सिंह और सत्या को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम फैल गया। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना आगरा में हुई है। परिजनों की ओर से स्थानीय पुलिस को अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है।

पोते की मौत की खबर सुन बेसुध हुईं दादी

सत्या और उसके नाना विनोद की मौत की खबर शनिवार को गोपालपुर गांव पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में शादी समारोह से लौट रहे अपनों के स्वागत की तैयारी थी, वहां मातम छा गया। पोते सत्या की मौत की खबर सुनते ही दादी ज्ञानती देवी सुध-बुध खो बैठीं। रोते-रोते वह अचेत हो गईं। बाबा राजबहादुर सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का लाडला सत्या अकबरपुर स्थित वीएसएस इंटर कॉलेज में कक्षा दो का छात्र था। उसकी आठ वर्षीय बहन पीहू भाई को याद कर बार-बार रो रही है। दोनों भाई-बहन साथ खेलते और समय बिताते थे। एक ही हादसे में नाना और नाती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X