अपराध पर शिकंजा:21 मामलों में शामिल अंतरराज्यीय चोर छिंदवाड़ा से गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद – Chhindwara Interstate Thief Arrested 21 Criminal Cases Stolen Jewellery Cash Recovered

arrest
November 18, 2026

arrest
पुलिस ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी तथा मारपीट के 21 मामलों में शामिल अंतरराज्यीय चोर को फोकट नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी परसू उर्फ पारस उर्फ परसराम सूर्यवंशी (19) को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने चार वारदात से जुड़े 1 लाख 38 हजार रुपये कीमत के चोरी के जेवर और नकद राशि बरामद की है। पुलिस पूछताछ में उसने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में दो-तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति से जुड़े अपराधों के आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी परसू फोकट नगर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम बनाई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में दो-तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
ये भी पढ़ें- प्रसव के दौरान घोर लापरवाही: महिला के शरीर के भीतर छोड़ा पैड, चार दिन तक तड़पती रही, नर्सिंग अधिकारी को हटाया
सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मामलों में कुल 1 लाख 38 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में एक सोने की सिल्ली, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कड़े और 900 रुपये नकद शामिल हैं। आरोपी परसराम पिता सुभाष सूर्यवंशी मूल रूप से चांदामेटा थाना क्षेत्र स्थित बड़कुही में छोटा मिशन स्कूल के पास का निवासी है। वह फिलहाल फोकट नगर के बालाजी धाम इलाके में रह रहा था।
छिंदवाड़ा व नागपुर में 21 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर जिले में चोरी तथा मारपीट के कुल 21 अपराध दर्ज हैं। इनमें छिंदवाड़ा जिले में 16 अपराध दर्ज हैं, जिनमें देहात थाने में नौ, कुंडीपुरा में तीन तथा कोतवाली, परासिया, मोहखेड़ और रावनवाड़ा में एक-एक अपराध शामिल है। वहीं नागपुर के वर्धी थाने में तीन और कामठी थाने में दो अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि उसकी वारदात में शामिल अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस टीमें फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
November 17, 2026
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) विस्तार छिंदवाड़ा के छिंदी कामथ गांव में सोमवार को सड़क किनारे बने एक घर के आंगन में कार ने खेल रहे दो सगे भाई-बहन को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मिष्ठी यदुवंशी और तीन वर्षीय शिवाय यदुवंशी की मौत हो गई। दोनों बच्चे मूल रूप से बोरदेही के रहने […]
November 15, 2026
एसडीओ फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा का आवास विस्तार आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने शनिवार को छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पचमढ़ी में वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ संजू कुमार शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा है। लोकायुक्त की टीम छिंदवाड़ा के […]
November 13, 2026
जमीन विवाद में हथियार दिखाना पड़ा भारी विस्तार छिंदवाड़ा जिलाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल के भाई नितिन उर्फ मोनू ठाकुर का रिवॉल्वर लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यह प्रशासनिक कार्रवाई चौरई के उपजिलाधिकारी प्रभात मिश्रा की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोपी नितिन पर जमीन से जुड़े […]
