अब मौके पर होगी मछलियों की पहचान:बीयू को पोर्टेबल डीएनए डिवाइस का पेटेंट, वन्यजीव अपराधों की जांच में भी राहत – Fish Can Now Be Identified On The Spot: Bu Secures Patent For A Portable Dna Device; Also Aids In The Investig

बीयू भोपाल
November 29, 2026

बीयू भोपाल
मछली की प्रजाति कौन-सी है, किसी जैविक अवशेष का संबंध किस जीव से है या जब्त किया गया मांस किसी संरक्षित वन्यजीव का तो नहीं? ऐसे सवालों के जवाब तलाशने में अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का शोध नई दिशा दे सकता है। विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग ने डीएनए बारकोडिंग आधारित पोर्टेबल उपकरण विकसित किया है। इस नवाचार को पेटेंट मिला है। इससे मछलियों और अन्य वन्यजीवों की प्रजातियों की आनुवंशिक पहचान को अधिक सुविधाजनक बनाने की संभावनाएं खुली हैं। इस उपकरण का पेटेंट ‘पोर्टेबल फिश डीएनए बारकोडिंग एंड आइडेंटिफिकेशन डिवाइस’ शीर्षक से प्रदान किया गया है। इस शोध का नेतृत्व बायोसाइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग ने किया। उनके साथ शोधार्थियों की टीम भी शामिल रही। यह तकनीक मत्स्य अनुसंधान के साथ जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीव अपराधों की जांच में उपयोगी हो सकती है।
छोटे से नमूने से खुलेगी प्रजाति की पहचान
डीएनए बारकोडिंग तकनीक में किसी जीव के आनुवंशिक कोड के विशिष्ट हिस्से का विश्लेषण कर उसकी प्रजाति की पहचान की जाती है। इसके लिए त्वचा, मांस, पंख या अन्य जैविक ऊतक का छोटा नमूना लिया जाता है। फिर डीएनए निकालकर पीसीआर तकनीक से उसकी प्रतियां तैयार की जाती हैं। इसके बाद डीएनए अनुक्रम का मिलान अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक डेटाबेस से किया जाता है। इससे संबंधित जीव की प्रजाति की पहचान करने में मदद मिलती है।
वन्यजीवों के अवशेष से भी खुल सकता है राज
इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण उपयोग वन्यजीव अपराधों की जांच में हो सकता है। अवैध शिकार या वन्यजीवों के अंगों की तस्करी से जुड़े मामलों में जब्त मांस, ऊतक और अन्य जैविक अवशेषों की पहचान की जा सकती है। इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि नमूना किस प्रजाति का है। इसके अलावा बाजार में बिकने वाली मछलियों और समुद्री खाद्य पदार्थों की प्रजाति की पुष्टि तथा मिलावट की जांच में भी यह तकनीक उपयोगी हो सकती है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट
छह शोधार्थियों ने भी दिया योगदान
इस पेटेंट में डॉ. आरके गर्ग के साथ शोधार्थी दीपक रघुवंशी, निकिशा महोबिया, गायत्री बाथम, काजल सिंह, शिवानी बागरी और नीलिमा माडामे का योगदान रहा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दीनदयाल बेदिया ने इस उपलब्धि पर डॉ. गर्ग और शोधार्थियों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शोध कार्यों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से हरसंभव सहायता देने की बात कही।
November 29, 2026
एनजीटी ऑफिस, भोपाल विस्तार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मध्य क्षेत्र पीठ ने भोपाल नगर निगम को शाहपुरा झील के आर्द्रभूमि यानी वेटलैंड क्षेत्र में बनाई गई 50 मीटर की अस्थायी सड़क को तुरंत ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने मध्य प्रदेश सरकार को राज्य भर के सभी जल निकायों और […]
November 29, 2026
महाराष्ट्र में चीते की खाल मिलने पर कार्रवाई की मांग विस्तार महाराष्ट्र में बाघ, तेंदुए और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वन्यजीव और पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और राष्ट्रीय बाघ […]
November 29, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विस्तार भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत में दीपिका ने दो गोल दागे, […]
