शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमर उजाला डांडिया नाईट:गायिका मेघा किशोर के गीतों पर झूमा हाथरस, उमड़ी भीड़, परिवारों ने की जमकर मस्ती – Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night In Hathras
हाथरस

अमर उजाला डांडिया नाईट:गायिका मेघा किशोर के गीतों पर झूमा हाथरस, उमड़ी भीड़, परिवारों ने की जमकर मस्ती – Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night In Hathras

November 3, 2026


Amar Ujala Megha Kishore Dandiya Night in Hathras

अमर उजाला गायिका मेघा किशोर डांडिया नाईट
– फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहरवासियों के लिए सोमवार की शाम बेहद खास और यादगार बन गई। अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसॉर्ट में अमर उजाला की ओर से आयोजित भव्य डांडिया नाइट में संगीत, उमंग और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपनी गायकी से पहचान बनाने वाली चर्चित गायिका मेघा किशोर के सुरों पर शहर के युवा देर रात तक थिरकते रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों ने पूरे परिवार के साथ डांडिया और गरबा का भरपूर आनंद लिया। वहीं, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने हाथों में डांडिया लेकर लयबद्ध समूह नृत्य किया। बच्चों ने भी मस्ती करने के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।

मंच पर मेघा किशोर के आते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपने लोकप्रिय और चर्चित गीतों विशेषकर युवाओं की पसंद बने पार्टी नंबर्स और भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद डांडिया की पारंपरिक व आधुनिक धुनों की सिलसिलेवार प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल झूम उठा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने डांडिया खड़काते हुए उत्सव का उल्लास दोगुना कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। एंकरिंग माही सिंह ने की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X