रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर में करोड़ों की आइस ड्रग बरामद:बाइक सवार से बरामद हुई नशे की खेप, पुलिस को देख भाग रहा था तस्कर – Ice Drug Worth Crores Seized In Amritsar
अमृतसर

अमृतसर में करोड़ों की आइस ड्रग बरामद:बाइक सवार से बरामद हुई नशे की खेप, पुलिस को देख भाग रहा था तस्कर – Ice Drug Worth Crores Seized In Amritsar

November 29, 2026


Ice drug worth crores seized in Amritsar

आइस ड्रग
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मामलों में तीन किलो 945 ग्राम अफीम, चार किलो 602 ग्राम आइस ड्रग और दो पिस्तौल बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक ड्रोन भी बरामद किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। पहले मामले में सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये पैकेट फेंके जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई। उप निरीक्षक राजबीर सिंह की मौजूदगी में एक पैकेट बरामद किया गया। जांच के दौरान उस पैकेट से 535 ग्राम अफीम और एक ड्रोन बरामद हुआ। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X