अशोकनगर:चंदेरी में बुनकर व्यापारियों से 45 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar Chaneri 12 Weavers Traders Cheated 45 Lakh Main Accused Arrested

Crime demo
November 25, 2026

Crime demo
अशोकनगर जिले के चंदेरी में 12 बुनकर व्यापारियों से 45,69,749 रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर व्यापारियों से बड़ी मात्रा में साड़ियां खरीदी थीं और भुगतान के नाम पर फर्जी व बाउंस चेक थमा दिए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर फरार दूसरे साथी की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- भोपाल: खुद को आईएएस बताकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न थानों में 10 से अधिक शिकायतें दर्ज
धोखाधड़ी का पूरा मामला
चंदेरी के वार्ड दो निवासी फरियादी विजय कुमार कोली ने 11 अन्य बुनकर व्यापारियों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार विजयवाड़ा स्थित दो फर्मों जेआरवी फैशंस और सूर्या टेक्सटाइल्स से जुड़े आरोपी चंदेरी पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय बुनकरों से भारी मात्रा में साड़ियां खरीदीं और भुगतान के लिए चेक दिए। आरोपियों ने तीन महीने में राशि चुकाने या चंदेरी आकर नकद भुगतान का आश्वासन दिया था। जब व्यापारियों ने चेक बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए। जांच में कुछ चेक पर फर्जी हस्ताक्षर मिले और खातों में राशि भी नहीं थी। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। आरोपियों ने 31 मई 2025 से 13 अगस्त 2025 के बीच इस पूरी ठगी को अंजाम दिया था।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली निवासी 46 वर्षीय मुख्य आरोपी वेमा मारुति प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी मेडीशेट्टी रवितेजा की तलाश में पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
November 27, 2026
विदिशा रोड पर गुरुवार रात करीब पौने 10 बजे एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को हिलाकर रख दिया। एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक से अचानक दो गायें सड़क पर गिर गईं। गायें रस्सियों से बंधी थीं और दर्द से तड़प रही थीं। लोगों ने जब ट्रक को रोककर देखा, तो […]
November 26, 2026
अशोकनगर जिला अस्पताल, जहां मरीज अपनी सेहत सुधारने आते हैं, वहां इन दिनों एक अलग ही बीमारी ने कब्जा कर लिया है। ये बीमारी किसी वायरस की नहीं, बल्कि चूहों की है। अस्पताल परिसर में सैकड़ों चूहों ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि अस्पताल की बिल्डिंग ही खतरे में आ गई है। फर्श धंस रहा […]
November 20, 2026
काला हिरण। – फोटो : samvad विस्तार अशोकनगर वन विभाग की टीम ने राजपुर बीट क्षेत्र में काले हिरण का शिकार करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से आठ लोग भाग निकले, जिनकी तलाश में टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विभाग की टीम […]
