रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
असम से दिल्ली लाए गए सांसद अमृतपाल:दादी की अंत्येष्टि में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 800 जवान तैनात – Mp Amritpal Brought To Delhi From Assam To Attend Grandmother Funeral
ब्रेकिंग न्यूज़

असम से दिल्ली लाए गए सांसद अमृतपाल:दादी की अंत्येष्टि में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 800 जवान तैनात – Mp Amritpal Brought To Delhi From Assam To Attend Grandmother Funeral

November 21, 2026


MP Amritpal brought to Delhi from Assam To attend grandmother funeral

सांसद अमृतपाल सिंह

विस्तार

जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ से आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया है। पंजाब पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में असम से लेकर दिल्ली पहुंची है। दिल्ली से अब सांसद पंजाब जाएंगे और अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह की दादी का 8 नवंबर को निधन हो गया था। अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच का समय दिया गया है। हम सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें प्रेस से बात करने की भी अनुमति दी जाए।

800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। इस दौरान उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पुलिस अमृतपाल सिंह के गांव पहुंचने के मद्देनजर विशेष सुरक्षा इंतजाम कर चुकी है। डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल करवाने के लिए असम से पंजाब लाया जा रहा है। उन्हें लाने और वापस ले जाने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे, यह राशि परिवार ने पंजाब सरकार के पास जमा करवाई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X