रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कैब है या चलता-फिरता मिनी मार्ट! यात्रियों को मुफ्त में मिलते हैं नूडल्स, स्नैक्स और मेकअप प्रोडक्ट्स
वायरल

कैब है या चलता-फिरता मिनी मार्ट! यात्रियों को मुफ्त में मिलते हैं नूडल्स, स्नैक्स और मेकअप प्रोडक्ट्स

November 29, 2026


Last Updated:

बैंकॉक की एक अनोखी टैक्सी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. इस कैब में यात्रियों के लिए मुफ्त स्नैक्स, कॉफी, नूडल्स, खिलौने और मेकअप प्रोडक्ट्स तक रखे गए हैं. करीब 10 साल से चल रही इस सर्विस का खर्च ड्राइवर यात्रियों से मिलने वाली टिप से उठाता है.

मुफ्त सामान से भरी है ये कैब, नाश्ता, कॉफी से लेकर मेकअप तक सब फ्री Zoom

Instagram

Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान भी ला देते हैं. इन दिनों बैंकॉक की एक अनोखी टैक्सी इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही है. आमतौर पर कैब में सफर करते समय यात्रियों को सिर्फ अपनी मंजिल तक पहुंचने की उम्मीद होती है, लेकिन इस टैक्सी में बैठने वालों को कुछ अलग ही अनुभव मिलता है. यहां यात्रियों के स्वागत के लिए खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक का सामान मुफ्त में रखा गया है.

टैक्सी में मिलता है मिनी स्टोर जैसा अनुभव

इस कैब की सबसे खास बात इसका अनोखा इंतजाम है. गाड़ी के अंदर अलग-अलग जगहों पर चिप्स, स्नैक्स, कॉफी और कई तरह की खाने-पीने की चीजें करीने से रखी गई हैं. यात्री अपनी पसंद के मुताबिक इनमें से कुछ भी ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें अलग से भुगतान भी नहीं करना पड़ता. इतना ही नहीं, यहां इंस्टेंट नूडल्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें यात्री सफर के दौरान तैयार कर सकते हैं.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X