रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अस्पताल की राह में सड़क किनारे हुआ प्रसव:जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की मौत – Surajpur Eight Month Pregnant Woman Delivers Roadside Newborn Dies
अंबिकापुर

अस्पताल की राह में सड़क किनारे हुआ प्रसव:जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की मौत – Surajpur Eight Month Pregnant Woman Delivers Roadside Newborn Dies

November 25, 2026


surajpur eight month pregnant woman delivers roadside newborn dies

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सूरजपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 के किनारे एक आठ माह की गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी 25 वर्षीय महिला अपने परिजनों के साथ गेतरा से ऑटो में सवार होकर जिला अस्पताल सूरजपुर जा रही थी।

रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने ऑटो रुकवाकर महिला को नीचे उतारा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे प्रसव हो गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही नवजात की सांसें थम गईं।

पूर्व में भी घटी थी ऐसी घटना

परिजनों के अनुसार महिला के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उसने इससे पूर्व भी आठ महीने के गर्भ के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। इस बार भी परिजनों के साथ अस्पताल जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और प्रसव हो गया, जिससे नवजात शिशु को बचाया नहीं जा सका।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X